चाईबासा, जुलाई 10 -- चाईबासा। झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार को चाईबासा पहुंचीं। उन्होंने कोल्हान क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक समरणालय के वार रूम सह कॉन्फ्रेंस हॉल में की। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों से अभियान की प्रगति और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।बैठक में एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे, आईजी ऑपरेशन नरेंद्र कुमार सिंह, सीआरपीएफ के आई जी साकेत कुमार सिंह, कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एहतेशाम वक़ारिब, पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल, सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी, पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रे...