चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद की मतगणना के शुरुआती दौर ने चुनावी माहौल को रोमांचक बना दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फैयाज खान अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की समाप्ति के बाद उन्होंने बढ़त बरकरार रखी है।अब तक की मतगणना के अनुसार,फैयाज खान को कुल 3,770 मतों के साथ प्रथम स्थान पर बने हुए हैं।नितिन प्रकाश को कुल 3,525 मतों के साथ दूसरे स्थान पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं।रमेश खिरवालको कुल 2,349 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।मतगणना के पहले राउंड की बात करें तो फैयाज खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नितिन प्रकाश पर 245 मतों की बढ़त बना ली थी। हालांकि कुल मतों के अंतर को देखें तो फैयाज खान और नितिन प्रकाश के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होता जा रहा है। रमेश खिरवाल फिलहाल काफी मतों...