चाईबासा जागृति शाखा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
चाईबासा, अप्रैल 1 -- चाईबासा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झारखंड के 24वीं प्रांतीय सभा एवं लघु अधिवेशन में चाईबासा जागृति शाखा ने अपना परचम लहराया। अधिवेशन में चाईबासा जागृति शाखा को पूरे वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट शाखा का भी सम्मान दिया गया। यह कार्यक्रम जमशेदपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चाईबासा जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शाखाध्यक्ष का पुरस्कार राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन जी एवं प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया द्वारा प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.