चाईबासा, मार्च 30 -- चाईबासा। वेस्ट सिंहभूम हो राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष साहित्यकार जवाहरलाल बांकिरा 30 मार्च से 4 अप्रैल तक राष्ट्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन साहित्य उत्सव में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शिरकत किया। देशज स्वर अंतर्गत आदिवासी कविता पाठ में जवाहरलाल मुख्यतः झारखंड के मजबूर जनजातीय युवाओं का दूसरे प्रदेश जाकर मजदूरी कर जीवन यापन करने और कटते वन पर केंद्रित कविताएं राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त किया। इनमें 'डाडु सेनो:यना नला बासा'(डाडू चला कमाने परदेश) और सारंडा बुरु अमिङो: तना (सारंडा जंगल नष्ट हो रहा) प्रमुख हैं। साहित्यकार जवाहरलाल बांकिरा मुख्यतः जनजातीय जीवन की धुंधली होती सामाजिक ताना-बाना पर संवेदना व्यक्त कर समाज को जागरूक करने का भरसक प्रयास करते हैं। साहित...