सराईकेला, फरवरी 26 -- खरसावां, संवाददाता खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने चाईबासा-कांड्रा-चौका पथ के रख-रखाव के मामले को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया। विधायक के प्रश्न के उत्तर में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि चाईबासा-कांड्रा-चौका पथ का निर्माण एवं रख-रखाव पीपीपी मोड (बीओटी-वार्षिकी) के तहत किया गया है। यह परियोजना झारखंड एक्सेलेरेटेड रोड डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जार्डसील) के माध्यम से संचालित है, जिसमें आईएल एंड एफएस की संयुक्त भागीदारी रही है। सरकार की ओर से बताया गया कि इस पथ का निर्माण जार्डसील द्वारा गठित कंसेशनायर कंपनी झारखंड रोड प्रोजेक्ट्स इम्प्लीमेंटेशन कंपनी लिमिटेड (जार्डसील) के जरिए कराया गया है। अनुबंध के अनुसार निर्माण के बाद 15 वर्षों तक संचालन एवं अनुरक्षण (संचालन एवं रखरखाव) की जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.