चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज की दूसरी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह पूर्वक बुधवार को हुआ। कॉलेज परिसर के भीतर नवनिर्मित मिनी खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय, झींकपानी के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता और झींकपानी थाना के प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएच के विभागाध्यक्ष द्वारा मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता 27 फरवरी तक चलेगी। यहां कुल 13 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 550 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य (प्रभारी) प्रो. देबब्रता राहा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, यह आयोजन बहुत खास है क्योंकि कॉलेज के इतिहास में पहली बार हम कॉलेज के मैदान में पूरा टूर्नामेंट आयोजित क...