चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा, संवाददाता। टोटो प्रखंड के टोंटो और रेंगड़ाहातु पंचायतों के लगभग 40 किसानों को समकित जैन विकास केंद्र जमशेदपुर के की ओर से गरमा फसल के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा संचालित एग्रीकल्चर बजट-टू-बेबीनार को लाइव दिखाया गया। इसमें कृषकों से जुड़ी विभिन्न जानकारियां को किसानों में साझा किया गया। कार्यक्रम के बाद किसानों के बीच गरमा फसल बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के तकनीक प्रबंधक और अरविंद रोशन खालको ने किसानों को गरमा फसल को लेकर जागरूक किया। इस दौरान किसानों के बीच फसल के बीच विवरण किए गए। इस कार्यक्रम में दोनों ही पंचायत से आए लगभग 40 किसान उपस्थित थे। इस मौके पर प्रखंड के एटीएम के समकित जैन विकास केंद्र जमशेदपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।...