चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी टूंगरी स्थित डॉ. ओम कुमारी नर्सिंग होम के पास शुक्रवार देर रात सूखे पत्ते के ढेर में आग लग गई। इस दौरान बगल में खड़ी एक मिक्सर मशीन भी आग की चपेट में आ गयी। घटना की सूचना समाजसेवी त्रिशानु राय को मिली तो उन्होंने तुरंत फायर ऑफिसर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता ने मौके पर पहुंच आगपर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...