चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में देश और राज्य भर मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी क्रम में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह जोनल जज न्यायमूर्ति दीपक रोशन उपस्थित थे। उन्होंने व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण के साथ साथ लोक अदालत के लिए गठित विभिन्न पीठ का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के बेहतर संचालन की प्रशंसा भी की। 1,31642 मामलों का हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.