चाईबासा, मार्च 13 -- चाईबासा, संवाददाता। पांडरासाली ओपी के भोया गांव के पास स्कूटी से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पांडरासाली ओपी के बासाहातु गांव निवासी मनोज लुगुन और उसी थाना क्षेत्र के गोटाइ गांव निवासी सिदिउ हाईबुरू शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों गुरुवार को जानुमबेड़ा गांव से स्कूटी से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में बायहातु मोड़ के पास अचानक स्कूटी समेत गिर पड़े। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मागे पर्व के मौके पर जानुमबेड़ा दोनों गए थे। गुरुवार को दिन के लगभग 11:30 बजे लौट रहे थे। उसी दौरान घटना घटी है। जिससे दोनों की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...