चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा। अपनी लंबित मांगों की अविलंब पूर्ति, 6 माह से अधिक समय से लंबित मानदेय भुगतान तथा असंगत कार्य परिस्थितियों के विरोध में मनरेगा कर्मी आगामी 9, 10 और 11 मार्च को सांकेतिक हडताल पर रहेंगे। साथ ही 12 मार्च से उन्होंने अनिश्चित कालीन हड़ताल जाने की भी घोषणा कर दी है। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर यह जानकारी दी है। सौंपे गए के ज्ञापन में संघ ने कहा कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से मनरेगा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, नियमितिकरण नीति, निर्माण वेतन संरचना में समानता, समयबद्ध मानदेय का भुगतान तथा कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। लिखित अनुरोध के बाद भी आज तक उनकी मांगों पर क...