चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा, संवाददाता। पुराना चाईबासा जलापूर्ति योजना से जुड़े पांच गांवों में तकनीकी कारणों से अब तक घर-घर जल नल योजना जलापूर्ति का कार्य शुरू नहीं हो सका है, जबकि वर्ष 2024 में ही यह कार्य शुरू हो जाना चाहिए था। इस योजना की कुल लागत लगभग 5 करोड़ है। इस योजना के शुरू नहीं होने से लगभग 10 हजार हजार से अधिक की जनसंख्या इन गांवों में बनायी जल मीनारों के पानी पर निर्भर हैं। जबकि सरकार की कोशिश है कि सभी ग्रामीणों को उनके घरों में घर-घर जलनल योजना के माध्यम से जला पूर्ति कराई जाए, ताकि किसी भी मौसम में उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े। स्थिति यह है कि अब तक यह जलापूर्ति योजना पूरी नहीं हो सकी है। इस वर्ष भी गर्मी शुरू होते ही पेयजल का संकट गहराएगा। इस योजना से जुड़े पांच गांवों मुंडूएदल, बड़ाकुंटा, बड़ानीमडीह, सालीहातु व कुंडू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.