चाईबासा, दिसम्बर 10 -- चाईबासा। मंझारी प्रखंड की पांगा ग्राम पंचायत में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, अब प्रसव पूर्व जांच कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी के बजाय पंचायत के मुख्य केंद्र पुराना पंचायत भवन, रांकुई में शुरू कर दिया गया है।दिसंबर 2025 से शुरू हुई इस नई व्यवस्था का उद्घाटन मुखिया की अनुपस्थिति में उपमुखिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को उनकी दहलीज पर पहुँचाना है, ताकि शत-प्रतिशत महिलाओं की नियमित जांच और देखभाल सुनिश्चित हो सके।उद्घाटन के पहले दिन शिविर में कुल 16 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.