फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद। बसंत पंचमी के त्योहार को देखते हुये शहर में पतंगबाजों की दुकानें सज गयी हैं। चाईनीज माझा रोक होने के बाद भी बेचा जा रहा है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार को चाईनीज माझा बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठायी गयी।इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया गया। कहा गया कि चाईनीज माझे की बिक्री करने वालों का एक बड़ा नेटवर्क है। इसे खत्म किया जाये। जो लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि इस पर अंकुश नहंी लगा तो एक सप्ताह बाद चौक पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान भइयन मिश्रा, क ोमल पांडेय, आलोक मिश्रा, निशित दुबे, लकी शुक्ला, राजा मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, नीरज दुबे, शिवेंद्र आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...