नोएडा, मार्च 1 -- नोएडा के चाइल्ड PGI में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जगह की कमी को दूर करने के लिए अब जिला अस्पताल के पुराने भवन का उपयोग किया जाएगा जहां 8 से 10 विभागों की ओपीडी शिफ्ट की जाएगी। मौजूदा वक्त में इस भवन की मरम्मत और बिजली का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर और डेंटल एवं बायोकेमेस्ट्री विभागों को भी नए परिसरों में स्थानांतरित किया जाएगा। इस पहल से अस्पताल में भीड़ कम होगी और बच्चों को बेहतर इलाज और जांच की सुविधा मिल सकेगी।नोएडा चाइल्ड पीजीआई का हो रहा विस्तार एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के चाइल्ड पीजीआई का विस्तार होने जा रहा है। नोएडा जिला अस्पताल के पुराने भवन में बाल चिकित्सालय की आठ से दस चिकित्सकीय विभागों की ओपीडी शुरू की जाएगी। इन विभागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.