पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बाल विवाह संबंधी एक की सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने जहानाबाद में बाल विवाह रुकवाया। थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का बाल विवाह बरेली एक व्यक्ति के साथ करने जा रहा था। विवाह सभी तैयारियों लगभग पूरी हो थी। तभी किसी व्यक्ति द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बाल विवाह किए जाने की शिकायत कर दी। संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बाल विवाह को रुकवा दिया। बालिका को अग्रिम कार्यवाही के लिए गुरुवार बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बाल विवाह एक अप्रैल 2026 को होना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.