चाइल्ड हेल्पलाइन ने दो बच्चों को परिजनों से मिलाया
रामपुर, मई 9 -- चाइल्ड हेल्पलाइन ने कार्रवाई एवं काउंसलिंग के माध्यम से दो भटके बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया है। पांच मई को रेलवे स्टेशन पर लगभग 13 वर्षीय एक बालक लावारिस अवस्था में मिला था। जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग की। पूछताछ में बालक ने अपना नाम पुष्पजीत सिंह पुत्र चन्द्रजीत सिंह निवासी कैमूर बिहार बताया। परिजनों से संपर्क कर बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड पर लगभग दस वर्षीय बालक देव लावारिस अवस्था में मिला। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक की काउंसलिंग की, जिसमें उसने अपना पता अलीगंज जनपद एटा बताया। यह भी पढ़ें- दस वर्षीय बालक लापता पुलिस ने जारी की सूचना परिजनों से संपर्क कर बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.