चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से रुका बाल विवाह
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में गुरुवार को चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवा दिया गया। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विवाह तत्काल रुकवा दिया गया और बालिका को संरक्षण में लिया गया। कंट्रोल रूम 1098 पर सूचना मिली थी कि गोठानी गांव में एक नाबालिग बालिका की शादी कराई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया और अंशु गिरी की टीम गठित कर मौके पर भेजा। कार्रवाई के दौरान जुगैल थाना पुलिस का भी सहयोग लिया गया। टीम ने गांव पहुंचकर बालिका के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों से बालिका के नाबालिग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.