रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम पीड़िता के घर पहुंची। टीम ने किशोरी और उसके परिजनों से बातचीत कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई और काउंसलिंग रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद टीम ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की। रुद्रपुर निवासी एक किशोरी ने आरोप लगाया था कि चार मार्च को होली के दिन वार्ड के एक भाजपा पार्षद के बेटे ने अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने किशोरी और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। पीड़िता पक्ष का कहना है कि उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है, लेकिन अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवा...