कानपुर, जून 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी गई सूचना पर पुलिस ने मूसानगर के मुक्ता देवी मंदिर में छापा मारकर वहां होने जा रही नाबालिग की शादी रुकवा दी। इसके साथ ही किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर मामले की छानबीन शुरू की गई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के परमूवन पुरवा निवासी रामबाबू के 25 वर्षीय पुत्र प्रदुम यादव का विवाह भज्जापुर निवासी यशवंत सिंह की नाबालिग़ पुत्री के साथ सोमवार को मूसानगर के मुक्ता देवी मंदिर में होने जा रहा थां। विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। इसी बीच किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर किशोरी की मंदिर में शादी कराए जाने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसओ मूसानगर रीना गौतम, एसओ एएचटीयू अमिता वर्मा, एसआई चरण सिंह, वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक निधि सचान, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर दीपक कुमार ...