चाइल्ड लाइन टीम ने सरधना में रुकवाया बाल विवाह
मेरठ, मई 15 -- शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल विवाह रुकवा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम ने कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान किशोरी के परिजनों व चाइल्ड लाइन की टीम के बीच घंटों तकरार होती रही। हंगामे की स्थित भी एक बार को बनी, लेकिन चाइल्ड लाइन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए बाल विवाह होने से रोक दिया। इस कार्रवाई के बाद बारात को बैंरग लौटना पड़ा। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी शामली जनपद के हरड़ फत्तेहपुर निवासी युवक से तय की थी। शुक्रवार को दोपहर में दूल्हा बारात लेकर गांव आ गया। बारात का स्वागत हुआ और शादी की रस्मों की तैयारी शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने चाइल्ड लाइन टीम बाल विवाह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.