चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
उरई, अगस्त 7 -- उरई। संवाददाता साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री, विशेषकर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े फोटो और वीडियो पोस्ट व शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई साइबर टिपलाइन से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।6 अगस्त 2026 को एनसीएमईसी से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर साइबर क्राइम थाना में धारा 294 बीएनएसएस एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान सोनू ओमरे निवासी मुहल्ला इंद्रा नगर कोतवाली उरई के रूप में की। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन एवं उच्च अधिकारियों के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम टीम ने 7 अगस्त को आरोपी सोनू ओमरे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.