चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- बुढ़ाना। साइबर टिपलाइन पर मिली चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित शिकायत की जांच के बाद बुढ़ाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक सूर्यप्रताप सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार साइबर टिपलाइन पर रिपोर्ट संख्या 234624492 प्राप्त हुई थी। जांच में एक गूगल अकाउंट से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित दो जेपीजी फाइलें गूगल फोटोज/गूगल ड्राइव में अपलोड किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार संबंधित मोबाइल नंबर की एसडीआर से प्राप्त जानकारी के आधार पर अकाउंट को हुसैनपुर कलां बवाना निवासी शाहनवाज पुत्र कल्लू से जोड़ा गया है। पुलिस ने आरोप लगाया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री को गूगल अकाउंट में संग्रहित कर रखा गया था। मामले में आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.