काशीपुर, जून 27 -- बाजपुर, संवाददाता। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (टिपलाइन) से मिली शिकायत के आधार पर बाजपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े दो मामलों में एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री डाउनलोड और प्रसारित करने का आरोप है। पहले मामले में बरहैनी चौकी पुलिस ने हजीरा, हरीपुरा, हरसान निवासी एक महिला के नाम से पंजीकृत मोबाइल नंबर से आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के आरोप में केस दर्ज किया। जांच में साइबर टिपलाइन से प्राप्त सीडी में 1 मिनट 13 सेकंड की वीडियो क्लिप मिली, हालांकि वीडियो किस स्थान पर बनाई गई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में बाजपुर...