रुद्रपुर, जुलाई 22 -- रुद्रपुर। एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 11 जून को एनसीआरबी पोर्टल के तहत टीप लाइन के जरिए जानकारी मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी वीडियो को शेयर किया जा रहा है। यह जीके कुमार के मोबाइल और गोलू कुमार निवासी भदईपुरा की मेल आईडी से शेयर की जा रही हैं। यह 65 बी आईटी एक्ट का खुला उल्लंघन है। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Delhi News: बाल पोर्नोग्राफी मामले में केस दर्ज यह भी पढ़ें- एलएलबी छात्र ने फैलाई बाल अश्लील सामग्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...