नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर में बने छात्रावास की सातवीं मंजिल पर बने कमरे में 19 वर्षीय छात्र ने सोमवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी है। परिजन शव लेकर गृह जनपद श्रावस्ती चले गए। पुलिस के मुताबिक श्रावस्ती के भिनगा का रहने वाला अवधेश कुमार चाइल्ड पीजीआई में लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था। वह परिसर के अंदर स्थित टावर आठ की सातवीं मंजिल पर बने कमरे में साथी के साथ रह रहा था। उसका साथी पांच दिन पहले अपने घर चला गया। इन दिनों वह अकेला ही कमरे में रह रहा था। अवधेश कुमार ने सोमवार रात कमरे के अंदर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका साथी जब कमरे में पहुंचा तो घटना का पता चला। उसने इसकी सूचना पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.