बहराइच, जुलाई 10 -- बहराइच,संवाददाता। राज्य कर विभाग द्वारा चाइनीज/सिन्थेटिक मांझा एवं सीसा लेपित डोरी के निर्माता-व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त राज्य कर संदीप सिंह ने की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सामान्य धागे की बिक्री के प्रति जागरूक किया। बताया कि पतंगबाजी की आड़ में बिकने वाले चाइनीज मांझे से समाज में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान भी हुआ है।कहा कि चाइनीज मांझा और सीसा लेपित डोरी मानव और पक्षियों के लिए अत्यंत घातक हैं। न्यायालय के आदेश के क्रम में इसे बनाने, बेचने और भंडारण पर रोक है। उन्होंने व्यापारियों से मानवता की रक्षा के लिए हानिकारक मांझे का निर्माण व बिक्री न करने का आग्रह किया। साथ ही कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वैध और सुरक्ष...