लखनऊ, फरवरी 5 -- चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से हैदरगंज में एमआर शोएब की मौत के 24 घंटे बाद ही गुरुवार को गोमतीनगर विस्तार में फिर रोंगटे खड़े देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शहीदपथ किनारे स्थित इकाना हॉस्पिटल के पास बाइक सवार रिटायर फौजी ब्रजेश राय का चेहरा मांझे से कट गया। वह निजी काम से निकले थे। उन्हें आनन-फानन में इकाना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख कमांड अस्पताल भेज दिया गया। ब्रजेश राय अर्जुनगंज साईंदाता रोड पर स्थित सरजू नगर कॉलोनी में रहते हैं। परिवारीजनों के मुताबिक ब्रजेश कुछ साल पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद कैंसर अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। दोपहर में वह घर के काम से बाइक से गोमतीनगर गए थे। इस बीच शहीदपथ किनारे इकाना हॉस्पटिल के पास एकाएक उनके चेहरे पर मांझा फंस गया। जब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.