चाइनीज मांझे से युवक का हाथ कटा
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- फरीदाबाद/पलवल, अजीत। शहर में चाइनीज मांझे से पतंगबाजी लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है। शुक्रवार को पलवल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एलिवेटेड फ्लाईओवर के ऊपर सुबह बाइक सवार युवक की गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। युवक ने समय रहते हाथ से मांझा हटाकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान उसका हाथ कट गया। साथियों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हाथ में करीब तीन टांके लगाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिंगोड़ निवासी मनोज शुक्रवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। बस अड्डे के पास अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में आकर फंस गया। मांझा गर्दन में कसता, इससे पहले ही उसने हाथ से उसे हटाना शुरू कर दिया। मांझे की धार से उसके हाथ में गहरा कट लग गया। साथियों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया。 यह भी पढ़ें- आगरा-दिल्ली हाईव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.