कानपुर, मार्च 5 -- चकेरी। जाजमऊ नये गंगापुल पर बुधवार की शाम एक बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लहूलुहान हो गया। इससे युवक के गले पर लंबा कट लग गया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की गले पर करीब 16 टांके लगे हैं। फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। चकेरी के शिवकटरा निवासी रघुवीर यादव के अनुसार, बुधवार शाम को वह होली के त्योहार के चलते बाइक से साले जयप्रकाश के साथ उन्नाव के झागरपुर जा रहे थे। जयप्रकाश प्राइवेट चालक हैं। बहनोई रघुवीर ने बताया कि जयप्रकाश बाइक चला रहे थे, उन्होंने हेलमेट भी पहना रखा था। लेकिन, जब वे बाइक से नए गंगापुल के बीच में पहुंचे तो कहीं से चाइनीज मांझा उनके हेलमेट में आकर टकराया। फिर शीशे से सरकते हुए नीचे गले तक जा...