अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार शाम को सासनीगेट थाना क्षेत्र में झम्मनलाल धर्मशाला के पास ऐसी ही घटना ने दिल दहला दिया। अपने माता-पिता के साथ मोपेड पर सवार होकर जा रहा साढ़े चार साल का मासूम मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। मांझा फंसने से उसकी गर्दन कट गई। इसे देख माता-पिता बेहोश हो गए। हालांकि आसपास के लोगों ने बच्चे को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। ये घटना रविवार देर शाम सात बजे की है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के बिहारी नगर निवासी भगवानदास अपनी पत्नी व साढ़े चार साल के बेटे लव के साथ मोपेड से जयगंज स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। आगरा रोड से झम्मनलाल धर्मशाला से होकर जा रही रास्ते से निकलने के दौ...