लखनऊ, फरवरी 13 -- चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने से दलित के रोकने पर हमलावर तीन महिलाओं सहित लगभग एक दर्जन से अधिक ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित दलित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। दरगाह थाने के बख्शीपुरा निवासी सहजराम पुत्र अजान के घर के सामने शनिवार को शाम पांच बजे दरगाह मोहल्ले के कई युवक चाइनीज मांझा से पतंगबाजी कर रहे थे। लोगों ने आपत्ति की कि उनके मांझे से उनकी बिजली केबिल आए दिन कटने से आपूर्ति बाधित होती है। जिस पर पतंगबाजी कर रहे युवक मारपीट करने लगे। सहजराम ने कड़ाई से विरोध किए जाने पर हमलावरों ने डंडे लोहे की राड से लैस होकर उसे मारने को दौड़ाया। सहजराम जान बचाकर घर में भागा तो हमलावरों ने उसके घर में घुसकर मारपीट व सामान की तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। सहजरा...