चाइनीज मांझे ने 11 सेंटीमीटर तक चीर दिया बाइक सवार का गला, माथे पर भी लगा कट
फरीदाबाद, अगस्त 16 -- फरीदाबाद में एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। इस दौरान माझे ने युवक के गले को 11 सेंटीमटर का गहराई तक चीर दिया तो वहीं माथे पर 5 सेंटीमीटर का घाव हो गया। पुलिस के मुताबिक घायल की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है और वह पल्ला पावर हाउस एरिया का रहने वाला है। पंकज ओल्ड फरीदाबाद में अपने चाचा के घर की ओर जा रहा था। युवक जब ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर था तभी पंतग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। इस दौरान मांझा उसके गले में फंस गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में मांझे का पता नहीं चल पाने के वजह से युवक ने अपनी बाइक नहीं रोकी। बाइक चलती रहने के वजह से मांझा उसकी गर्दन पर कसता चला गया और स्किन को बुरी तरह काट दिया।बुरी तरह घायल हुआ य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.