फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। चाइनीज मांझे ने शुक्रवार की सुबह लालगेट फीडर की बिजली बिगाड़ दी। छह घंटे बत्ती गुल रहने से एक दर्जन भर मोहल्ले के लोग परेशान हुए। पीने के पानी को लेकर भी हाहाकार मच गया। आपूर्ति बहाल हुयी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के लकूला बिजली उपकेंद्र से लालगेट का फीडर संचालित होता है। इससे कादरीगेट लकूला, गंगानगर समेत एक दर्जन मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति पहुंचती है। सुबह तीन बजे चाइनीज माझा हाईटेंशन लाइन में फंस गया जिसके कारण फाल्ट हो गया सुबह अचानक बत्ती बंद होने से लोग परेशान हो गये। उपकेंद्र पर जानकारी दी। इस पर लाइन में जो फाल्ट था उसे ढूंढने के लिए टीम उतारी गयी। इसमें काफी समय लग गया। सुबह 9 बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुयी इससे पहले लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.