हमीरपुर, फरवरी 6 -- चाइनीज मांझे को लेकर सीएम की सख्ती के बाद पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। जनपद भर में गुरुवार को छापेमारी हुई। इस दौरान मौदहा कस्बे में पुलिस ने दो पतंग विक्रेताओं को चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा है। इन दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। छापेमारी से पतंग विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश भर में चाइनीज मांझा की वजह से राह चलते लोगों की गर्दनें कटने या शरीर के किसी भी नाजुक अंग के इस मांझे के संपर्क में आने से गंभीर चोटे आ रही हैं। हाल के दिनों में लखनऊ सहित कई जिलों में लोगों की चाइनीज मांझे से गले कटने से मौतें तक हो गई है। पिछले दिनों लखनऊ में एक राहगीर की मौत को शासन ने गंभीरता से लिया है। स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझों से होने वाली मौतों को हादसा ना मानकर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.