मऊ, जनवरी 15 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति के अवसर पर बच्चों के बीच पतंग उड़ाने का शौक बढ़ गया है, लेकिन इस शौक में इस्तेमाल होने वाला चाइनीज मांझा खतरनाक साबित हो रहा है। बीते सोमवार को एक बाइक चालक चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए लोगों ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग किया है। मधुबन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 दुबारी मोड़ निवासी 55 वर्षीय दिनेश दुबे पुत्र स्व.जनार्दन बाइक से रोडवेज की तरफ जा रहे थे। जब वह सब्जी मंडी गली के समीप पहुंचे तो चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लहुलूहान हो गए। गनीमत रहा कि चाइनीज मांझा उनके चेहरे पर टकराया, अगर गर्दन पर लगा होता तो अनहोनी हो सकती थी। बता दें कि विगत दिनों गुप्ता गली से होकर जाने वाले पिपरा टावर के समीप झुंड में उड़ रहे एक सारस पक्षी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.