गोंडा, मार्च 8 -- गोंडा, संवाददाता। शहर में शनिवार शाम अयोध्या रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गला कट गया। वह शहर से काम पूरा होने के बाद नवाबगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। नवाबगंज के मुठ्ठीगंज निवासी अधिवक्ता अब्दुल वहीद के मुताबिक उनके छोटे भाई खुर्शीद आलम गोंडा स्थित एचडीएफसी बैंक में फाइनेंस का काम करते हैं। शनिवार शाम को वह अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। अयोध्या रोड पर जिगर इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही अचानक मांझा उनके गले में उलझ गया। चाइनीज मांझे के तेज झटके से खुर्शीद का गला कट गया। घबराए खुर्शीद ने फौरन अपनी बाइक रोकी। इसके बाद किसी तरह से डॉक्टर के पास पहुंचे और इलाज कराया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पुलि...