रामपुर, मार्च 27 -- चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक पर बैठा तीन साल का मासूम घायल हो गया। आनन फानन में उसको पास के ही अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। उपचार केबाद मासूम घर चला गया। शहर निवासी कासिब गुरुवार शाम को अपने तीन साल के भांजे आहिद और बहन को बाइक से लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में किसी काम से आ रहे थे। रास्ते में नवाब गेट के पास अचानक से चाइनीज माझा तीन साल के आहिद के ऊपर आकर गिर गया। जिससे उसकी नाक और पलक कट गई। जिसके बाद खून निकलना शुरू हो गया। बच्चे के रोने पर एकदम से बाइक को रोक कर चाइनीज मांझे को हटाया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन बच्चे को आनन फानन में पास के ही अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.