जौनपुर, दिसम्बर 12 -- जौनपुर, संवाददाता। चाइनीज मंझे से हो रही दुर्घटनाओं और मिड डे मील में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चाइनीज मांझा बहुत खतरनाक है। इससे कई लोग घायल हो रहे हैं और मौतें भी हो रही हैं। सद्भावना पुल पर गुरुवार को संदीप तिवारी की मौत भी इसी मांझे से गला कटने से हुई। उन्होंने मांग की कि चाइनीज मंझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। कांग्रेस नेताओं ने मिड डे मील का मुद्दा भी उठाया। कहा कि स्कूलों में बच्चों को मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिया जा रहा है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि कई स्कूलों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.