इंदौर, नवम्बर 30 -- इंदौर शहर में फिर एक बार चाइनीज मांझे ने एक जान ले ली। रविवार सुबह तेजाजी नगर बायपास पर 16 वर्षीय छात्र गुलशन की गर्दन इस जानलेवा मांझे में उलझी और कुछ ही सेकंड में उसकी शिरा तक कट गई। बाइक पर लुढ़कते ही खून का फव्वारा फूटा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। प्रतिबंध के बावजूद इंदौर की सड़कों पर खुलेआम बिक रहे इस घातक मांझे ने एक बार फिर कानून और प्रशासन की नाकामी को बेनकाब कर दिया है।रालामंडल घूमकर लौट रहे थे. ओमेक्स सिटी निवासी गुलशन (16) अपने भाई अरुण और दोस्तों विशाल व कृष्णा के साथ सुबह रालामंडल घूमने गया था। सभी बाइक से घर लौट ही रहे थे कि तेजाजी नगर बायपास पर एक पतंग का चाइनीज मांझा हवा में लहराता हुआ सीधे बाइक पर आया और गुलशन की गर्दन पर चिपक गया। पलभर में तेज धार ने उसकी गर्दन गहरे तक काट दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.