औरैया, मार्च 31 -- औरैया। चाइनीज मांझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक मानते हुए प्रदेश में इसके निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन द्वारा इसके खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। एसपी अभिषेक भारती ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित मांझे का निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस, नजदीकी थाने या यूपी-112 पर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...