अयोध्या, मई 19 -- अयोध्या,संवाददाता। चाइनीज मांझा की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के सहयोग से वह उपचार के लिए श्री राम चिकित्सालय पहुंचा। डॉक्टरों को आंख के पास कई टांके लगाने पड़े। छात्र अपने दो पहिया वाहन से डी फार्मा फाइनल का आखिरी पेपर देने जा रहा था। घायल होने से पेपर भी छूट गया। जानकारी के मुताबिक रायगंज निवासी आदित्य गुप्ता परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के डीफार्मा के छात्र है। जो पॉलिटेक्निक में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। सुबह आठ बजे जैसे अपनी स्कूटी से चूड़ामणि चौराहे से आगे पहुंचे तो चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए और लहूलुहान होकर स्कूटी से गिर गए।---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...