प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बेटे संग स्कूटी से सब्जी लेने जा रहे सर्राफ के गले में चाइनीज मंझा फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि साथ मौजूद बेटा सुरक्षित बच गया। घायल को मेडिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शहर के श्याम बिहारी गली निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र सराफा का काम करते हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बेटे के साथ स्कूटी से सब्जी लेने सदर मोड़ की ओर जा रहे थे। कपूर चौराहे पर कुछ युवकों के पतंग उड़ाने के दौरान चाइनीज मंझा उसके गले में फंस गया। गला जख्मी होने से वह गिर गए। आनन फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आया गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। हालांकि डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...