जौनपुर, दिसम्बर 23 -- बदलापुर। तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार की देर शाम पुलिस टीम के साथ कस्बे में घूम घूमकर दुकानदारों से चाइनीज मंझा न बेचने की अपील किया। तहसीलदार ने बताया कि कस्बे के पुरानी बाजार में गहनता से दुकानों पर चाइनीज मंझा की जांच पड़ताल की गई। दुकानदारों को इसके खतरे की जानकारी देते हुए न बेचने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने दुकानदारों से कहा कि थोड़े से मुनाफे के लिए किसी की जान से खिलवाड़ न करे। प्रतिबंधित मंझे की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...