भदोही, जुलाई 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव का असर चाइनीज उत्पादों पर दिख रहा है। चाइनीज खिलौनों के दाम में पांच से 15 फीसदी तक वृद्धि हो गया है। खिलौना बाजार में दाम बढ़ने से बिक्री भी थोड़ा प्रभावित हुआ है। आगे मेला सीजन में खिलौना का दाम और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। खिलौना कारोबारियों की माने तो चाइनीज उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब दिखने लगा है। खिलौना का दाम महंगा होने से आगामी मेलों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इन दिनों सीतामढ़ी में प्रसिद्ध रामायण मेला लगा है। खिलौना का दाम महंगा होने से बिक्री प्रभावित हो गई है। आगे, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, विभिन्न स्थलों पर सावन मेला, दशहरा, भरत मिलाप समेत तमाम बड़े मेले आने वाले हैं। वहीं, जन्मोत्सव पर भी चाइनीज खिलौना और गिफ्ट की बिक्री होती है। ऐसे में इन उत...