कानपुर, मई 12 -- कानपुर। ताइवान में हुई इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ग्लोबल बिजनेस (आईसीजीबी 2026) में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सहभागिता करने के साथ प्रभावशाली छाप छोड़ी। साथ ही, विवि ने चाइनीज कल्चर यूनिवर्सिटी के साथ समझौता भी किया। ताइपे स्थित चाइनीज़ कल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित इस सम्मेलन में सीएसजेएमयू का प्रतिनिधित्व स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के डीन एवं निदेशक और डीन इंटरनेशनल रिलेशंस प्रो. सुधांशु पांडिया ने किया। प्रो. पांडिया ने सम्मेलन में इंटेलीजेंट पॉवर एंड ग्लोबल बिजनेस ट्रांसफार्मेशन इन द एआई ऐज विषय पर मुख्य वक्तव्य दिया। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव, वैश्विक व्यापार में हो रहे बदलाव, नवाचार और प्रशासनिक ढांचे में तकनीकी परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। उनके विचारो...