नई दिल्ली, जुलाई 1 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चाइनीज मोबाइल ऐप BAT-BMS तेजी से चर्चा में आया है। शेयर किए जा रहे वायरल वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि इस ऐप की मदद से किसी भी ई-रिक्शा की बैटरी को दूर से बंद किया जा सकता है। इन दावों ने ई-रिक्शा चालकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो चलते वाहन का अचानक रुक जाना चालक और सवारियों दोनों के लिए खतरा बन सकता है और एक्सीडेंट भी हो सकता है। हालांकि अभी तक तकनीकी रूप से साबित नहीं हुआ है कि यह खतरा सभी ई-रिक्शा और बैटरी से चलने वाली गाड़ियों पर लागू होता है।क्या है BAT-BMS ऐप? BAT-BMS एक चाइनीज Battery Management System (BMS) ऐप है, जिसे ब्लूटूथ सपोर्ट वाली लिथियम बैटरियों की निगरानी या मॉनीटरिंग के लिए बनाया गया है। इसकी मदद से बैटरी की चार्जिंग, वोल्टेज, तापमान, सेल की ...