चाइना का माल फुस्स! पाकिस्तान में क्रैश हुआ चीनी विमान हांगडू-JL8; देखें वीडियो
नई दिल्ली, मई 20 -- भारत में एक कहावत है कि 'चाइना का माल चले तो चांद तक नहीं तो शाम तक।' दूसरी तरफ पाकिस्तान है, जो चीन के साथ ही नई तकनीक हासिल करने के लिए प्रयोग करता रहा है। इसी क्रम में इन दोनों देशों ने मिलकर पायलट को ट्रेनिंग देने वाला हांगडू JL8 जहाज का निर्माण किया था। अब पाकिस्तानी सेना में उपयोग होने वाला यह ट्रेनी जहाज क्रैश हो गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी पंजाब के मियांवाली के पास नियमित ट्रेनिंग के दौरान यह विमान क्रैश हुआ है। हालांकि, विमान के क्रैश होने के बाद दो पैराशूट को नीचे आते हुए देखा गया। सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया ने इस विमान दुर्घटना को रिपोर्ट किया है, लेकिन अभी तक पाकिस्तानी सेना की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ने विमान दुर्घटना के लिए इंजन खराबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.