सीवान, अप्रैल 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्स में हुए चुनाव का परिणाम सोमवार की देर शाम घोषित कर दिया गया। पश्चिमी हरिहांस पैक्स में अध्यक्ष एवं एक कार्यकारिणी सदस्य पद तथा चांप पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में देर शाम तक जारी रही। चांप पैक्स में राकेश कुमार सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कामेश्वर साह को भारी मतों से पराजित किया। राकेश कुमार सिन्हा को 559 मत प्राप्त हुए, जबकि कामेश्वर साह को 158 वोट मिले। वहीं, पश्चिमी हरिहांस पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राजदेव यादव ने कड़े संघर्ष के बाद गुड्डू सिंह को 18 मतों से हराया। राजदेव यादव को 224 मत मिले, जबकि गुड्डू सिंह को 206 वोट प्राप्त हुए। इसी पैक्स में कार्यकारिणी सदस्य पद पर जोगिंद...