चक्रधरपुर, दिसम्बर 3 -- गोईलकेरा।चांपिया बॉयस क्लब गोईलकेरा द्वारा छोटामुली गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर बच्चा ग्रुप की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में कुल 16 टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला बच्चा ग्रुप और सुरीन एफसी के बीच खेला गया। जिसमें 2-1 से बच्चा ग्रुप में प्रतियोगिता की विजेता बनी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गम्हरिया पंचायत के मुखिया उदय चेरवा उपस्थित थे। उन्होंने फाईनल प्रतियोगिता का उद्घाटन फुटबॉल को कीक मार कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहीं प्रतियोगिता के आयोजन में रामधन चांपिया, बुधराम चांपिया सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं फुटबॉल देखने के लिए आस पास के गांव के लोग जुटे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.